Vision & Mission
हमारा विजन (Vision)
“ग्रामीण अंचल के हर विद्यार्थी, विशेषकर बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक और राष्ट्र निर्माण में सक्षम नागरिक बनाना। हमारा सपना है कि सीकर जिले का कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।”
हमारा मिशन (Mission)
- गुणवत्ता शिक्षा: आधुनिक शिक्षण तकनीक, अनुभवी शिक्षकों और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से कक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षा तक की तैयारी कराना।
- बालिका सशक्तिकरण: सुरक्षित वातावरण, छात्रवृत्ति और विशेष मार्गदर्शन देकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।
- संस्कार निर्माण: शिक्षा के साथ नैतिक मूल्य, अनुशासन, देशभक्ति और भारतीय संस्कृति का समावेश करना ताकि विद्यार्थी चरित्रवान नागरिक बनें।
- ग्रामीण विकास: स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर कृषि, कंप्यूटर, स्किल डेवलपमेंट जैसे कोर्स चलाकर युवाओं को गांव में ही रोजगार के योग्य बनाना।
- सर्वांगीण विकास: पढ़ाई के साथ खेल, योग, सांस्कृतिक कार्यक्रम और एनएसएस जैसी गतिविधियों से विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास करना।
- सामाजिक समरसता: जाति, धर्म, आर्थिक स्थिति से ऊपर उठकर सभी वर्गों के बच्चों को एक समान शिक्षा का अवसर देना।
हमारा ध्येय वाक्य:
“शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन”