प्रिय छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षा प्रेमी सज्जनों,
नमस्कार।
“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” केवल एक नारा नहीं, बल्कि अश्विनी बालिका महाविद्यालय का मूल मंत्र है। ग्रामीण अंचल की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा सुलभ कराना ही हमारे संस्थान की स्थापना का मुख्य उद्देश्य था।
आज मुझे गर्व है कि हमारे महाविद्यालय से निकली हजारों बेटियां शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, पुलिस और समाज सेवा के क्षेत्र में सीकर जिले एवं राजस्थान का नाम रोशन कर रही हैं।
हमारा विजन:
हमारा प्रयास है कि हर छात्रा केवल डिग्री लेकर न जाए, बल्कि आत्मनिर्भर, संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनकर निकले। इसके लिए हम आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, कंप्यूटर ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी विशेष ध्यान देते हैं।
हमारी सुविधाएं:
मैं सभी अभिभावकों से आह्वान करता हूं कि अपनी बेटियों को खुलकर पढ़ने का अवसर दें। एक शिक्षित बेटी दो परिवारों को शिक्षित करती है।
अंत में, मैं अपनी समस्त छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।
परिश्रम करें, अनुशासन में रहें और अपने माता-पिता व संस्थान का नाम रोशन करें।
“शिक्षा ही शक्ति है, शिक्षा ही सम्मान है।”
धन्यवाद।
मदनलाल ताखर
निदेशक
अश्विनी बालिका महाविद्यालय
दातारामगढ़, सीकर (राज.)
मोबाइल: 9929275172